वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-सपा के ट्विटर हैंडिल संभालने वाले कार्यकर्ता को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके विरोध में सपा अध्यक्ष पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। पुलिस मुख्यालय के बाहर सपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
गिरफ्तारी के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सपा ने आक्रोश जताया है और मांग की है कि जल्द से जल्द रिहा करें।
लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है।